{"_id":"637e64ee10b04838e92456c7","slug":"report-filed-in-murder-case-against-headconstable-etawah-news-knp729897684","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेटे ने पिता पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेटे ने पिता पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
इटावा। पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारने वाले हेड कांस्टेबल पिता के खिलाफ बेटे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ओमपुरम कालोनी निवासी ब्रजेश कुमार यादव (52) औरैया के एरवाकटरा थाने में डायल 112 में चालक है। मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद ब्रजेश ने पत्नी उर्मिला की गोली मारकर हत्या कर खुद पर भी फायर कर लिया था। बेटा विकास मौके पर पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी।
फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि विकास की तहरीर पर बृजेश पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस तमंचे से हत्या की गई है, उसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। तमंचा हेड कांस्टेबल के पास कहां से आया, पुलिस यह पता करने में जुटी है।
सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक ब्रजेश आईसीयू में है। बुधवार को उर्मिला देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गोली उर्मिला के सिर में फंसी मिली। परिजनों ने पैतृक गांव चौबिया के नगला हरजू मंजू में उर्मिला का अंतिम संस्कार कर दिया।