फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Repair work begins on the 14 km Udi-Bhareh main road, at a cost of 3 crore.

Etawah News: तीन करोड़ से उदी-भरेह मुख्य मार्ग की 14 किमी सड़क की मरम्मत शुरू

Sat, 17 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Repair work begins on the 14 km Udi-Bhareh main road, at a cost of 3 crore.
फोटो 29: उदी-भरेह मुख्य मार्ग पर होता डामरीकरण का कार्य। संवाद
चकरनगर। उदी-भरेह मुख्य मार्ग पर दूसरे चरण में 14 किमी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। तीन करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस कार्य से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सड़क की मरम्मत होने से गड्ढों और खराब सड़क के कारण होने वाली परेशानी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शनिवार को नगला मथुरी के पास सड़क पर डामरीकरण का कार्य कराया गया। मार्ग के किलोमीटर 14 से 15 और 21 से 25 तक सड़क पर डामर बिछाने का काम किया गया। निर्माण कार्य में मशीनों के साथ मजदूर भी जुटे रहे। दूसरे चरण में कुल 14 किमी सड़क की मरम्मत कराई जानी है। इस मार्ग से नगला मथुरी, नगला कढोरी, सगरा, फूटाताल, नीमडांडा, अहेरिया, चीकना, मानपुरा, छिबरौली, राजपुर, कुंदौल और गोपालपुरा समेत करीब 50 गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत पूरी होने से ग्रामीणों को तहसील, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने में आसानी होगी। उदी-भरेह मार्ग इटावा औरैया, जालौन तथा मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर और मुरैना, दतिया सहित आसपास के जिलों को जोड़ने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इटावा समेत अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी सड़क दुरुस्त होने से राहत मिलेगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed