{"_id":"647b81784943e4e73e009682","slug":"removed-hinges-platforms-and-tinsheds-from-jcb-etawha-news-c-12-1-267970-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जेसीबी से हटवाए कब्जे, चबूतरे और टिनशेड तुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जेसीबी से हटवाए कब्जे, चबूतरे और टिनशेड तुड़वाए
Sat, 03 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 17) जसवंतनगर में अतिक्रमण हटाती मशीन। संवाद
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने मुख्य बाजार में की कार्रवाई
कुछ लोगों ने अपने खुद कब्जे हटाए, कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर बने स्थायी चबूतरों और टिनशेडों को तुड़वाया। जेसीबी चलती देखकर कई व्यापारियों ने अपने अस्थाई कब्जे खुद हटा लिए। कुछ व्यापारियों की नाराजगी व्यक्त करने पर अधिकारी खुद अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर लौट गए।
एसडीएम कौशल कुमार, सीओ अतुल प्रधान व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि की अगुवाई में शनिवार को नगर में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। जानकारी होने पर तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर लगाई गई टिनशेड व पैर दान हटा लिए थे। बस स्टैंड चौराहे पर टीम ने पालिका बाजार की दुकानों के सामने अपना जेसीबी से कई दुकानों पर बने पक्के चबूतरे पटिया आदि भी तोड़ दिए गए। जबकि होर्डिंग आदि को जब्त कर लिया गया। कुछ स्थानों पर रैंप व नाले पर अतिक्रमण तोड़ने के दौरान विरोध भी हुआ। अधिशासी अधिकारी ने बताया है कि अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए हैं। इस पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया है। यदि वहां दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो जुर्माना व सजा का प्रावधान है। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण अभियान में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। एक तरफ की नाली से दूसरी तरफ की नाली तक अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। जब तक नगर में अवैध अतिक्रमण हट नहीं जाता। यह अभियान को जारी रखेंगे। पालिका कर अधीक्षक अरविंद शर्मा, विश्वनाथ प्रताप यादव, लाल कुमार, सुभाष यादव, नवनीत, सुरजीत समेत थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी व भारी पुलिस बल साथ रहा।
बकेवर में कराई गई मुनादी
बकेवर। नगर पंचायत ने सोमवार से नगर में शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व लाउडस्पीकर से दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सोमवार से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाने का निर्णय लिया है। लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को चेतावनी दी है। कहा कि वह सड़क और उसकी फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण हटाने के साथ ही एफआईआर भी कराई जाएगी। चेतावनी दी गई कि नगर पंचायत सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल करेंगी।
विज्ञापन
प्रभारी ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि बकेवर नगर के इटावा, औरैया, भर्थना, व लखना मार्ग पर सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकानदारों के साथ साथ अन्य लोगों ने गिट्टी मौरंग, मोटर मैकेनिकों, फुटपाथ पर गैराज बनाकर व खोखा, हथठेला लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण से सड़क पर पैदल यात्रियों के साथ साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पढ़ता है। इसके चलते नगर मे सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।