फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Redress of two complaints sent to police force

पुलिस बल को भेजकर दो शिकायतों का कराया निस्तारण

Sat, 01 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Redress of two complaints sent to police force
जसवंतनगर (इटावा)। एसडीएम ज्योत्सना बंधु की अध्यक्षता में थाना दिवस में चार शिकायतें मिलीं। दो शिकायतों का मौके पर पुलिस बल को भेजकर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

ग्राम नगरिया भांट मौजा जगसौरा की कमला देवी ने शिकायत की कि उनके सामने उनके प्लाट पर विपक्षी गण कब्जा करना चाहते हैं। इंद्रपाल निवासी परसौआ ने बताया कि आबादी क्षेत्र पर बने रास्ते को दबंग लोग रोकना चाहते हैं। शिवराम निवासी जनकपुरा ने शिकायत की कि उनके छोटे भाई ने उनकी मकान व जमीन पर कब्जा कर रखा है। वे गांव में ही दूसरी जगह रहने को मजबूर हैं। रामनरेश निवासी फुलरई ने शिकायत की कि उनकी मकान व जमीन पर उनके भाई प्रेम सिंह ने कब्जा कर रखा है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक लाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। बलरई थाने मेें समाधान दिवस में तहसीलदार रामानुज के समक्ष कुल 5 शिकायतें आई। जिसमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। तहसीलदार ने 20 गरीब नेत्रहीन व दिव्यांग महिलाओं को कंबल वितरित किए। प्रभारी थानाध्यक्ष देवीचरन शाहू, एसआई सनत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार गजराज सिंह के समक्ष क्षेत्र के नगला चित्त की सुमन कुमार ने कुछ लोगों द्वारा प्लाट पर निर्माण कार्य रोक कर व्यवधान डालने की शिकायत की। पुराना भरथना की विनीता देवी ने भी प्लाट पर कुछ लोगो के कब्जा करने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। थाना समाधान दिवस के दौरान उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, दिनेश कुमार के अलावा लेखपाल अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed