फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Records including ACMO found 367 corona infected

एसीएमओ समेत रिकॉर्ड 367 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Records including ACMO found 367 corona infected
जिले में बुधवार को एसीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी बीएल संजय समेत 367 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 18 अप्रैल को 354 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

यह लगातार 10 वां दिन है जब 100 से अधिक संक्रमित मिले। इस प्रकार 21 दिन में 2293 संक्रमित मिल चुके हैं। यह कोरोना काल में किसी एक महीने का सर्वाधिक आंकड़ा है।
जिले में सैफई क्षेत्र में 30, पिडारी गांव में 16, केशोपुर राहिन में 10, शाहकमर व किशनी क्षेत्र के आठ-आठ, अशोक नगर, पाली खुर्द में सात-सात, टीकमपुर, नौरंगाबाद, न्यू कालोनी, गांधीनगर, व हविलिया कामेत में पांच-पांच, फ्रेंडस कालोनी
विज्ञापन

, विजयनगर, लक्ष्मनपुर व बसरेहर में चार-चार, लुहिया कलान, कटरा पुख्ता, अजबपुर, विकास कालोनी, कृष्णानगर, अर्जुन नगर, उदयपुर, सहसों, चकरनगर, चौगुर्जी में तीन-तीन, जिला पंचायत सरकारी आवास, पृथ्वीपुर, शांती कालोनी, विजय नगर,
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा फतेह महमूद खां, भीमनगर, पुरबिया टोला, करमगंज, टिक्सी मंदिर के पास, रेलमंडी जसवंतनगर, विनीत विहार, लखना, हनी जुगौली, तुलसीनगर, जिला अस्पताल कैंपस, शिवाजी पुरम, करनपुरा, घटिया मिश्रान, सीएचसी उदी में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले।
जबकि अन्य स्थानों पर गाड़ीपुरा, रानीबाग, चितभवन, रतननगर, विनीत विहार, रुरुकला, मनुपुर, जटपुरा, अवंतीनगर, कल्यान नगर, ग्राम अमोरा, बनारसी दास, बढ़पुरा, नसीरपुर, कचहरी कालोनी, एडीएम कालोनी, घटिया अजमत अली, मुन्नी का अड्डा, पक्का तालाब, राजेपुर, मंगल गार्डन के पास, इंद्रा आवास कालोनी, शास्त्री चौराहा के पास, सराय दयानत,
जजी कालोनी, शिवा कालोनी, बालाजी गाड़ीपुरा, पैरामेडिकल, नगला लालपुर, सीएचसी महेवा, गंगौरा, पक्का बाग, जसवंतनगर, नगला रामपुरा, महेरा चुंगी, पिपरौली, सीएचसी राजपुर, घूघलपुर, अड्डा निहाल, ग्राम कपुरा, शिवा कालोनी,
तकिया ट्रांसपोर्ट, मोहनपुर, ग्राम नसीदी, पुरा कर्री, पीली कोठी, नवीन मंडी, सैदवाड़ा, मुलायम नगर, सदर कोतवाली के पास, बेरुन कटरा, पचावली, नगला हिम्मत, सिविल लाइन, लुधपुरा, उदयपुर खुर्द, पक्का बाग, श्याम नगर, केशवनगर, पछायगांव आदि स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले।
नगर व देहात क्षेत्र में 34 कोरोना संक्रमित मिले। इनमेें से 30 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों 113 लोगों की कोरोना जांच की गई। नगर पालिका की टीम ने नगर में संक्रमित मिले मरीजों के घरों व आसपास सैनिटाइज किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया मोहल्ला ब्रजराज नगर, राजागंज, मोतीगंज के अलावा देहात क्षेत्र में 34 कोरोना संक्रमित मिले। 30 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। शेष चार लोगों को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है।
बताया बुधवार को सीएचसी पर 63 लोगों की कोरोना जांच की गई। नगर के विभिन्न मोहल्लों में डॉ. रवि राजपूत की देखरेख में टीम ने 50 लोगों का कोरोना सैंपल लिया।
ताखा क्षेत्र में ऊसराहार थाना के तीन सिपाहियों, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले 13 कर्मचारियों समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
सीएचसी सरसईनवार के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर निर्माण कराने वाली कंपनी के दूसरे कैंप ककराही में कर्मचारियों और मजदूरों की कोरोना जांच की गई। कंपनी का पहला कैंप औरैया जनपद में पड़ता है, जहां दो दिन पहले ही एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। कंपनी के मैनेजर सचिन जैन ने ककराही कैंप में सभी कर्मचारियों की जांच कराई।
सीएचसी प्रभारी ने बताया इस कैंप में 13 कर्मचारी एंटीजन जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएचसी सरसईनावर में भी 26 लोगों की जांच की गई, जिसमें नौ लोग संक्रमित मिले। छह मरीज कुईता सरैया गांव में मिले। जबकि ऊसराहर थाने में तैनात तीन सिपाही संक्रमित मिले। एक सिपाही पहले से ही संक्रमित था।

ऊसराहर में इटावा से पहुंची टीम ने कुछ लोगों की आरटीपीसीआर जांच की। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की क्षेत्र में किसी को भी कोई परेशानी होने पर वह तुरंत ही सीएचसी पर नि:शुल्क जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed