फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Record 39 positives in one day, one dead

एक ही दिन में 39 कोरोना पाजिटिव, एक की मौत

Mon, 22 Jun 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Record 39 positives in one day, one dead
जिले में सोमवार को रिकॉर्ड 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसमें नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही सैफई में भर्ती एक वृद्ध ने दम तोड़ा है। यह जिले में कोरोना से आठवीं मौत है और संक्रमितों की संख्या 212 हो गई है।
सोमवार को सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि सोमवार को निकले कोरोना मरीजों में जसवंतनगर की 50 वर्षीय महिला के अलावा 20 लोग शहर के हैं। बसरेहर के एक ही परिवार के 15 लोग हैं।
इस परिवार के एक 40 वर्षीय दवा व्यापारी की 18 जून को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट मरने के बाद आई थी। परिजनों के सैंपल भी लिए गए थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर के रामगंज में 18 जून को कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति के परिवार के पांच और लोग पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई 18 जून को पॉजिटिव निकल चुका हैं। शहर के बजरिया तकिया क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव निकले। इस परिवार की एक युवती पहले ही पॉजिटिव निकल चुकी है जो इस समय जसवंतनगर कोविड अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा शमशेर खां में एक परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। 55 वर्षीय पॉजिटिव व्यक्ति ने बताया कि उसके बड़े भाई पहले कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। अब उनकी पत्नी और वह पॉजिटिव निकले।
पॉजिटिव निकलने वालों में दो पुलिस कर्मी भी हैं। इनमें एक फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात है। दूसरा पुलिस ऑफिस में तैनात है और मोतीझील कालोनी में रहता है। शहर के छिपैटी का रहने वाला 64 वर्षीय वृद्ध पहले से सैफई में भर्ती है।
कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हर्ष नगर में 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है। पत्नी ने बताया कहीं बाहर नहीं गए। घर पर ही दुकान पर काम करते हैं। दो छोटे बच्चे हैं।
मकसूदपुरा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति तथा जसवंतनगर निवासी एक 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। इनमें से एक मरीज को सैफई तथा शेष 15 को जसवंतनगर कोविड अस्पताल भेजा गया है।
मानिकपुर विसु में एक 20 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। उसकी मां ने बताया बेटी घर से बाहर कहीं गई नहीं। शहर में अशोक नगर में पॉजिटिव मिली 30 वर्षीय महिला के ससुर 18 जून को पॉजिटिव निकल चुके हैं।
इसी प्रकार सती मोहल्ला की 32 वर्षीय महिला तथा छिपैटी के 64 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव निकले। सीडीओ ने बताया कि गांधी नगर के 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। उन्हें 20 जून की रात 11:41 बजे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था।
21 जून की सुबह 6:09 बजे उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे डायबिटीज के मरीज थे।
अब कोरोना नगर पालिका परिषद तक पहुंच गया है। कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वाले नगर पालिका के ईओ और जेई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेई का आवास ट्रांजिट हास्टल सिविल लाइन में है, जहां जिला स्तर के कई अधिकारियों के सरकारी आवास हैं।
ट्रांजिट हास्टल को सैनिटाइज कराया गया। नगर पालिका कार्यालय तो नियमित रूप से सैनिटाइज होता है। दोनों अधिकारियों ने 20 जून को सैंपल जांच के लिए दिए थे।
जसवंतनगर के लुधपुरा में गली सील करते नगर पालिका के कर्मचारी। भाई को देखने गई बहन को भी हुआ संक्रमण
जसवंतनगर कस्बे क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरा में एक 50 वर्षीय महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के पश्चात प्रशासन सख्त हो गया। क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है। 14 जून को इटावा के फ्रेंड्स कालोनी निवासी भाई की मौत हो गई थी, जिनकी 16 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

महिला भी भाई को देखने गई थी इस वजह से 19 जून को उसका भी सैंपल लिया गया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ मौके पर पहुंची।
गाली को सैनिटाइज किया। आस-पड़ोस के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed