{"_id":"60f70dd98ebc3e6d2d2b03e1","slug":"rashan-etawah-news-knp641433263","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर माह 21 तारीख से बंटेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर माह 21 तारीख से बंटेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। शासन ने हर महीने की 20 तारीख से सरकारी गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण किए जाने के निर्देश दिए थे। जिसे बदल कर 21 कर दिया है।
राशन वितरण प्रणाली के तहत महीने में दो बार कोटेदारों को राशन वितरण करना पड़ता है। पहली बार महीने की 5 से 15 तारीख तक। इसके बाद 20 से महीने की आखिरी तारीख तक। मंगलवार को 20 तारीख होने पर तमाम उपभोक्ता राशन कार्ड व झोला लेकर लखना, लवेदी, महेवा ब्लाक के कोटेदार की दुकान पर पहुंच गए।
उपभोक्ताओं के इकट्ठा होने पर कोटेदारों ने उन्हें बताया गया कि आज राशन वितरण नहीं होगा। 21 तारीख से राशन का वितरण होगा। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक विवेक मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब राशन का वितरण कोटेदार 21 जुलाई से 31 जुलाई तक कर सकेंगे। अब बुधवार से राशन का वितरण होगा।