{"_id":"57a38c604f1c1bb17b2b92c6","slug":"rapid-line-buses-began-running-six-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":" छह शहरों को दौड़ने लगीं रैपिड लाइन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शहरों को दौड़ने लगीं रैपिड लाइन बसें
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रैपिड बस सेव को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रोडवेज वर्कशॉप से गुरुवार को छह शहरों के लिए रैपिड बस सेवा शुरू की गई। रैपिड बसों को दर्जा प्राप्त मंत्री एवं सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें रोजाना सुबह आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक के बाद एक विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। प्रदेश का इतना विकास पहले किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रैपिड लाइन बस सेवा से यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज एके झा ने सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर से चलने वाली कुल छह रैपिड बसें रोजाना सुबह आठ बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। शाम चार बजे शहर के लिए वापसी करेंगी।
विज्ञापन
बसें सिर्फ अपने स्टॉपेज पर ही सवारियां लेंगी। बीच में कहीं भी रुककर सवारियां नहीं लेंगी। जिससे सामान्य बसों की अपेक्षा रैपिड बसें आधा से पौन घंटे पहले अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। सेवा प्रबंधक एके यादव ने कहा कि निगम ने तीन महीने में इटावा रोडवेज क्षेत्र को कुल 45 नई बसें दी हैं।
जिससे क्षेत्र की बस सेवा बेहतर हुई है। प्रदेश भर में 203 रैपिड बसें शुरू की गई हैं। जिसमें से इटावा क्षेत्र को 11 रैपिड बसें मिली हैं। इस मौके पर एआरएम राम गोपाल, उदयवीर सिंह यादव, रोडवेज इंपलाइज यूनियन के शैलेंद्र यादव, नाहर सिंह यादव, सिराजुद्दीन, सतीश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप मिश्रा, एनके सुमन आदि मौजूद रहे।