{"_id":"586a978a4f1c1b4d561589e8","slug":"rain-increase-cold-children-shivered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी ठंड, बच्चे ठिठुरते पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी ठंड, बच्चे ठिठुरते पहुंचे स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सर्दी में स्कूल जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने रविवार रात करवट बदली। करीब आधे घंटे हुई बारिश से कोहरा तो छंट गया लेकिन सोमवार को दिन भर बादल छाये रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। वहीं सर्द मौसम में भी स्कूलों की छुट्टी न होने से बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। शिक्षकों ने डीएम से स्कूल बंद करने की मांग की है।
रविवार रात अचानक बारिश शुरू हो गई। मध्यरात्रि लगभग आधा घंटे तक बारिश होने के बाद कोहरा पूरी तरह गायब हो गया। सुबह जब लोग उठे तो मौसम खुला देख उन्हें धूप निकलने की उम्मीद थी लेकिन मौसम दगा दे गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते शहर का कामकाज भी प्रभावित रहा। शाम होते ही लोग अलाव तापते दिखे।
स्कूलों में अवकाश की मांग
इटावा। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के निवास पर हुई। इसमें शीतलहर के कारण बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में जिलाधिकारी सेपरिषदीय विद्यालयों में तत्काल अवकाश घोषित करने की मांग की गई।