{"_id":"cdd99e398b31cb33ebb563a5e935d0b5","slug":"rain-farmers-happy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बंधी किसानों को आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बंधी किसानों को आस
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को फिर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। आस बढ़ गई है कि अब धान की नर्सरी सही सलामत रहेगी। शुक्रवार को सुबह से ही कभी रिमझिम तो कभी तेज गति से बरसात हुई।
विज्ञापन
इससे उमस कम हुई और सूखी जमीन को भी फायदा हुआ। कुल 23 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
किसानों ने धान की नर्सरी डाल रखी है। अब रोपाई का समय आ गया है। इसके लिए खेतों में पानी की काफी जरूरत रहती है। शुक्रवार को हुई बरसात से खेतों को काफी लाभ हुआ है। अभी तक जून के महीने में इटावा और उसके आसपास क्षेत्र में 6, 17 और 23 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
किसानों भगवान से उम्मीद लगाए हैं कि मानसून की यह वर्षा अभी कुछ दिन तक लगातार जारी रहे जिससे खेत पानी से लबालब हो जाए और धान की रोपाई हो सके।
वहीं आम जनमानस को गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली लेकिन पूरे दिन रुक रुककर बारिश होने से सड़कों और मोहल्लों में कीचड़ होने से लोगों का आवागमन बाधित रहा।इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।