फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Railway Sports Promotion Board and Punjab in final

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पंजाब फाइनल में

Fri, 29 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 29 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Railway Sports Promotion Board and Punjab in final
सैफई के चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेमीफाइनल खेलते रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन एवं उड़ीसा के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप के अंतर्गत शुक्रवार को पहला सेमी फाइनल मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हाकी उड़ीसा के मध्य खेला गया, जिसमें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने उड़ीसा को 4-2 से हराया। दूसरा सेमी फाइनल मैच एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी एवं पंजाब के मध्य खेला गया, जिसमें पंजाब ने एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी को 5-0 से हराया।
विज्ञापन


 
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सचिव उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन एवं निदेशक खेल डा. आरपी सिंह, क्रीड़ाधिकारी  सैफई एवं सैफई स्पोर्ट्स कालेज सैफई प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह, टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर  आशुतोेष वर्मा, अंपायर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष  लईक अहमद, राहुल सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी  आरके शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी सैफई राजेश कुमार सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी इलाहाबाद राममिलन, उप क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ डा. मंजूर आलम अंसारी़, अनीस-उर-रहमान, हाकी प्रशिक्षक सैफई मो. जियाउर्रहमान, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी  उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शनिवार 30 अप्रैल का मैच तीसरे व चौथे स्थान के लिए उड़ीसा एवं एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य शाम चार बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed