फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Railway GM likely to come to investigate

Etawah News: जांच करने रेलवे के जीएम के आने की संभावना

Wed, 13 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Railway GM likely to come to investigate
जांच करने रेलवे के जीएम के इटावा आने की संभावना
विज्ञापन

क्रासर
क्लोन एक्सप्रेस के कोच की कई बिंदुओं पर चल रही है जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। गत 15/16 नवंबर को महज नौ घंटे के अंदर नई दिल्ली से बिहार जाने वाली दो ट्रेनों के पांच कोचों में लगी आग की घटना की जांच विभिन्न बिंद़ुओं पर चल रही है। अब तक छह बार जांच हो चुकी है। दो बार सीसीआरएस व डीआरएम के अलावा अन्य स्तरों पर जांच हो चुकी है। लेकिन जांच कब तक चलेगी इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।


ऐसी संभावना है कि एक दो दिन में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के महाप्रबंधक भी इटावा आ सकते हैं। इसकी पुष्टि मंगलवार को आए रेलवे के उच्चाधिकारियों ने भी दबी जुबान से की है। महाप्रबंधक को 13 या 14 दिसंबर को इटावा आने की संभावना जताई गई है। एक दिन बीत गया है उम्मीद है कि जीएम गुरुवार को इटावा आ सकते हैं। एक महीना पूर्व नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 क्लोन एक्सप्रेस में 15 नवंबर की शाम करीब सवा पांच बजे सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास तीन स्लीपर व दिव्यांग कोच समेत चार कोचों में आग लग गई थी। जिसमें आठ यात्री झुलस गए थे। उसी रात दो बजे के बाद नई दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में जंक्शन स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर शिवा कॉलोनी व अड्डा जालिम के पास एक स्लीपर कोच में आग लगने से 21 लोग झ़ुलस गए थे। इनमें आठ यात्रियों का जिला अस्पताल व शेष 13 यात्रियों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। जिन्हें देखने के लिए गत 17 नवंबर को जांच करने आए सीसीआरएस व डीआरएम भी सैफई गए थे। इसी क्रम में अब जीएम के इटावा आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed