{"_id":"5e064fe78ebc3e87ac772b4a","slug":"railway-etawha-news-knp53479628","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला से लदी मालगाड़ी की बोगी से निकला धुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला से लदी मालगाड़ी की बोगी से निकला धुंआ
विज्ञापन
भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ी माल गाड़ी की बोगी में लदे कोयले में पानी डालते दमकल कर्मी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार सुुबह कोयला लादकर गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में धुआं निकलने लगा। भरथना रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर दमकल ने आग को बुझाई। करीब सवा पांच घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
कोयला लेकर कानपुर से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह साम्हो स्टेशन से गुजरी। इस दौरान कर्मचारियों ने मालगाड़ी के इंजन से 35वीं बोगी से धुआं निकलते हुए देखा गया तो जानकारी टूंडला कंट्रोलर को दी। मालगाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर सुबह के करीब 8:40 पर रोका गया। इसकी जानकारी दमकल को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के इलेक्ट्रिक कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई को बंद किया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने पानी आदि डालकर सुलगती आग को बुझाया। आग बुझाने के बाद 11:40 पर विद्युत सप्लाई को चालू किया गया। दोपहर करीब 1:58 मिनट पर मालगाड़ी को गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया।
भरथना स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि साम्हो रेलवे स्टेशन पर बोगी से धुआं निकलते हुए देखा गया था। इस पर मालगाड़ी को लूप लाइन में रोककर आग पर काबू पाने के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।