फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   railway

ट्रैक पर डाला पत्थर, डिरेल होते बची कैफियत एक्सप्रेस

Wed, 09 Oct 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
railway
ट्रैक पर डालापत्थर, डिरेल होते बची एक्सप्रेस ट्रेन कैफियत एक्सप्रेस के इंजन से टकराया पत्थर, कैट? - फोटो : ETAWHA
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर मंगलवार रात 2:42 मिनट पर इटावा स्टेशन से पहले अराजकतत्व ने बड़ा पत्थर डाल दिया, जिससे कैफियत एक्सप्रेस टकराकर डिरेल होते बचे। हालांकि ट्रेन का कैटिल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। तकनीकी टीम पहुंची और जांच व पत्थर हटाकर करीब पांच मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस मंगलवार रात 2: 42 बजे गेट नंबर 26 के गुजर रही थी। पोल संख्या 1154/17 के पास पटरी पर पड़े पत्थर इंजन से टकरा गया। तेज आवाज हुई और यात्रियों को झटका लगा। ट्रेन डिरेल होते-होते बची। चालक ने पोल संख्या 1155/5 पर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन

पत्थर टकराने से इंजन के आगे लगा कैटिल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक ने हादसे की सूचना स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना को दी गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पीडब्लूआई एसपी मीना, आरपीएफ प्रभारी विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे और चालक से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी टीम ने ट्रेन से पत्थर हटवाने के जांच पड़ताल की। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन को रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इटावा स्टेशन पर दो मिनट का स्टापेज लेकर ट्रेन रवाना हो गई। हादसे के कारण शिवगंगा एक्सप्रेस को इकदिल के पास ही रोक दिया गया था।
आरपीएफ प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि जहां पर पत्थर पड़ा मिला, वहां से लोग निकलते हैं। बाइक निकालने के लिए किसी ने पटरी पर पत्थर डाला होगा। उसने पत्थर नहीं हटाया।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है। पत्थर डालने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। वाहनों को निकालने के लिए इस प्रकार के उपाए करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed