{"_id":"5d978ce68ebc3e93c418bb2f","slug":"railway-etawha-news-knp517762780","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते निकल गई तेजस, आधे घंटे लेट रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक झपकते निकल गई तेजस, आधे घंटे लेट रही
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर 2 से गुजरती तेजस एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार को रफ्तार भरने वाली कारपोरेट सेक्टर की बहुप्रतिक्षित ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन स्टेशन पर यह ट्रेन करीब आधे घंटे लेट रही। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन पलक झपकते ही ट्रेन के गुजरने से वे मायूस दिखाई दिए। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस ट्रेन 82501 इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 से पास हुई। ट्रेन पास होने से पहले आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया था ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। इससे पहले यह ट्रेन भरथना स्टेशन से करीब साढ़े 12 बजे गुजरी।
लखनऊ से चलकर दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 6:10 मिनट पर रवाना किया गया। यह ट्रेन 12:43 मिनट पर इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से पास हुई।
130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन भी कहा जा रहा है क्योंकि इस ट्रेन को इंडियन रेलवे की केटरिग और टूरिज्म यूनिट (आईआरसीटीसी) देख रही है। ट्रेन के पास होने से पहले आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार व जीआरपी थाना प्रभारी शिवकुमार मौके पर मौजूद रहे। इस ट्रेन का वीडियो भी बनाया गया और पास होने से पहले सुरक्षाबलों ने प्लेटफार्म के यात्रियों को दूर रहने और सावधानी बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
रामनगर फाटक पर भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। तेजस ट्रेन में पहली बार यह सुविधा दी गई है कि यदि ट्रेन एक घंटे लेट होती है तो यात्रा कर रहे व्यक्ति को 100 रुपये तथा एक से अधिक घंटा लेट होती है तो 250 रुपये वापस किए जाएंगे। तेज रफ्तार वाली ट्रेन को देखने के लिए रेल कर्मचारियों सहित अन्य लोगों में उत्सुकता रही।