फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   put farmer deadbody on road and protest

किसान का शव रोड पर रखकर लगाया जाम, हंगामा

Sun, 25 Sep 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
put farmer deadbody on road and  protest
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थानाक्षेत्र के गांव नगला हिम्मत में शुक्रवार को करंट से मृत किसान का देर शाम पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर शनिवार सुबह चौपला-समथर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वह दोबारा पोस्टमार्टम कराने और जेई और लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन घंटे बाद शव को फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तब लोग शांत हुए।
नगला हिम्मत में तीन दिन से हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसकी चपेट में आकर शुक्रवार को गांव निवासी किसान सतीशचंद्र (42) की मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे घटना से आक्रोशित परिजनों ने चौपला-समथर मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे चौबिया और बसरेहर थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडेय ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष मोहित राठौर, जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह कई लोगों के साथ रोड पर बैठ गए। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। बवाल बढ़ता देखकर अफसरों ने डॉक्टरों के पैनल से शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। जांच की जा रही है। बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारी दोषी मिले तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र ने लगाया गुमराह करने का आरोप
मृतक के पुत्र आशीष ने बताया कि शिकायत के बाद भी तीन दिन तक तार नहीं जोड़ा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई, जबकि पिता के पैर में बिजली के तार से झुलसने का निशान है। डॉक्टरों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत करके उन लोगों को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed