{"_id":"571928294f1c1b4b048b49a2","slug":"purse-full-of-jewelry-appeared-to-honesty-by-returning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर से भरे पर्स को लौटाकर दिखाई ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर से भरे पर्स को लौटाकर दिखाई ईमानदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
महिला को पर्स वापस करते शिक्षक सत्यवीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर तरफ बेईमानी का जहां बोलवाला दिखता है। ऐसे में जब कभी ईमानदार चरित्र सामने आता है तो लगता है कि आज भी ईमानदारी जीवित है। ऐसा ही एक वाक्या सैफई ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक से जुड़ा हुआ है, जिन्हें जेवर व नकदी से भरा एक पर्स रास्ते में पड़ा मिला। उन्होंने आसपास क्षेत्र में जानकारी कर वाजिब महिला को पर्स वापस कर दिया।
गुलेपुरा निवासी सत्यवीर सिंह यादव सैफई ब्लाक के हरिज्ञान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। एक दिन उन्हें भरथना-ऊसराहार मार्ग पर एक लाख रुपये के जेवर एवं नकदी से भरा पर्स और मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल की सिम खराब होने की वजह से कोई बात नहीं हो सकी, लेकिन शिक्षक सत्यवीर ने पर्स और मोबाइल का जिक्र आसपास के क्षेत्र एवं रिश्तेदारों से किया। पता चला कि यह चीजें रायपुरा सरसईनावर निवासी विमला यादव पत्नी प्रमोद यादव की हैं।
उक्त महिला ने पूरी बात बताई और पर्स व मोबाइल के कुछ साक्ष्य दिखाए, जिससे संतुष्ट होने पर शिक्षक सत्यवीर ने महिला को परासना संकुल पर बुलाया और पर्स व मोबाइल वापस कर दिया। इस ईमानदारी पर शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद यादव, ललित सक्सेना, डा. शिवराज सिंह यादव, श्याम सिंह, प्रद्युमभन यादव, संजीव यादव, श्याम सिंह, सर्वेश कुमार, राम सजीवन, शशि भूषण सिंह, अविनाश जादौन आदि ने शिक्षक सत्यवीर की प्रशंसा की है।