{"_id":"5d7942ca8ebc3e01802e99d0","slug":"problem-etawha-news-knp5130028171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से 15 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से 15 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के साबितगंज में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात को अचानक फुंक जाने के कारण शहर के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर रखावाया। करीब 15 घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
शहर के मोहल्ला साबितगंज में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात 1 बजे अचानक फुंक गया। इससे उर्दू मोहल्ला, कटरा पुर्दल खां, नया शहर में अंधेरा छाया रहा। गर्मी के कारण लोग पूरी रात बेहाल बने रहे। सुबह के समय बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर रखा।
इसके बाद करीब 15 घंटे के बाद विद्युत सप्लाई मिल सकी। जेई विनोद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना रात के समय किसी ने दी नहीं थी। सूचना मिलते ही सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया था। ट्रांसफार्मर गर्म होने के कारण समय अवश्य लगा है, लेकिन अब विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है।