{"_id":"69d0093f966841c7b708df05","slug":"private-companys-drone-fell-in-the-field-etawah-news-c-216-1-etw1005-140410-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खेत में गिरा निजी कंपनी का ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खेत में गिरा निजी कंपनी का ड्रोन
विज्ञापन
इटावा। सैफई क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा में शुक्रवार शाम गेहूं के खेत में ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। पुलिस व दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ड्रोन गिरने की जांच की लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जांच में ड्रोन किसी निजी कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े बजे सैफई क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा गांव में गेहूं के खेत में एक ड्रोन आकर गिरा। पुलिस व दमकल की टीमों ने क्षेत्र को घेरकर ड्रोन की जांच शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में ड्रोन किसी निजी कंपनी का बताया जा रहा है जो मौसम विभाग से संबंधित जानकारी जुटा रहा था। खराबी के चलते वह ड्रोन खेत में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि उच्चाधिकारी स्तर पर जांच करवाई जा रही है। एसडीएम सैफई सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि एक निजी कंपनी को ड्रोन के ट्रायल की अनुमति दी गई। उनका ही ड्रोन गिरा है।