फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Preparations for three lionesses and a lion to start from Gujarat

गुजरात से तीन शेरनी और एक शेर लाने की तैयारी शुरू

Sun, 25 Feb 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 25 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन

इटावा। वन्य जीवों के रहन सहन एवं उनकी दिनचर्या का बारीकी से अध्ययन करने के लिए इटावा सफारी पार्क की टीम गुजरात के दौरे पर है। टीम गुजरात के  गिरि तथा अन्य क्षेत्रों में वन्य जीवों के रहन-सहन के बारे में स्थितियों को समझेगी। साथ ही गुजरात से इटावा सफारी पार्क में तीन शेरनी व एक शेर लाने के संबंध में भी बातचीत टीम करेगी। बदले में यूपी से भेजे जाने वाले वन्य जीवों के बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी।  

विज्ञापन


सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में सफारी की आधा दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम 23 फरवरी को गुजरात दौरे पर निकल चुकी है। यह कार्यक्रम केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर तय हुआ है। गुजरात के गिरि में  अधिकारियों से शेरों के रहन-सहन के साथ ही उनके बारे में अन्य जानकारियां भी एकत्रित की जा रही हैं। टीम के इन अनुभवों का लाभ इटावा में शेरों के रहन सहन पर उठाया जाएगा। इटावा सफारी पार्क में गुजरात के ही शेर-शेरनी हैं। यहां हैदराबाद से विष्णु, लक्ष्मी का जोड़ा लाया गया था, जिसकी अक्टूबर-नवंबर 2014 में ही मौत हो गई थी। इन दिनों सफारी में शेर मनन, बीगो व पटौदी तथा शेरनी हीर व जेसिका है। यह सभी गुजरात से लाए गए हैं।
विज्ञापन

सफारी प्रशासन के लिए इस समय शेरों का कुनवा बढ़ाने की सबसे बड़ी चुनौती है। सफारी पार्क में जब दस शावक हो जाएंगे तभी उसे लायन सफारी का दर्जा मिलेगा। इस कुनबे को बढ़ाने के लिए गुजरात से शेरनी लाने की बातचीत काफी दिनों से चल रही थी। इटावा सफारी पार्क के अधिकारियों का दौरा लायन सफारी के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed