{"_id":"6ab4136678339d0d970ac242","slug":"prayagraj-sss-hubballi-special-train-services-to-be-affected-for-three-days-etawah-news-c-216-1-etw1005-150159-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रयागराज-एसएसएस हुब्बल्ली स्पेशल ट्रेन तीन दिन तक रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रयागराज-एसएसएस हुब्बल्ली स्पेशल ट्रेन तीन दिन तक रहेगी प्रभावित
विज्ञापन
= टोलाहुंसे यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अप-डाउन होगी लेट
= तीन, छह व 10 अक्तूबर को रहेगी प्रभावित, इटावा जंक्शन पर होता है ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दक्षिण पश्चिम रेलवे के टुमकूर-दावणगेरे खंड में नई रेल लाइन के संबंध में टोलाहुंसे यार्ड में कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें प्रयागराज-एसएसएस हुब्बल्ली स्पेशल ट्रेन तीन दिनों तक दूसरे मार्ग से चलाई जाएगी। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होता है। विशेष ट्रेन के दूसरे मार्ग से चलने व कई स्टेशन पर ठहराव न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि टोलाहुंसे यार्ड में कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें हावड़ा-दिल्ली रूट चलने वाली ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज–एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन तीन व 10 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर डोन-गूटी-गुंतकल-बल्लारी व एसएसएस हुब्बल्ली मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान इस स्पेशल ट्रेन का अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर, येलहंका, तुमकुरु, अरसीकेरे, दावणगेरे व हरिहर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इसी तरह वापसी में यह ट्रेन संख्या 04114 एसएसएस हुब्बल्ली –प्रयागराज विशेष ट्रेन छह अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। परिवर्तित मार्ग के चलने से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से रहेगी। साथ ही कई स्टेशनों पर ठहराव न होने से यात्रियों को असुविधा होगी। यह ट्रेन इटावा जंक्शन में अप में सुबह 10:43 मिनट पर आती है जबकि वापसी में इस आने का समय शाम चार बजकर 20 मिनट है। सीपीआरओ ने बताया कि इन विशेष ट्रेन से सफर करने वाले यात्री इन तिथियों में रेलवे की ऑनलाइन सेवा एनटीईएस एप का प्रयोग कर ट्रेन की सही जानकारी ले सकते हैं।