फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pratibhaon ko nikhaaregee saansad khelakood spardha

प्रतिभाओं को निखारेगी सांसद खेलकूद स्पर्धा

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
pratibhaon ko nikhaaregee saansad khelakood spardha
इटावा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए ही सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया है। इससे छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आएंगी और नाम रोशन करेंगे। यह बात प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित स्थान न मिलने से उनकी प्रतिभा छिपी रह जाती है।
विज्ञापन

इस प्रकार के खेलों के आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि देश में व्यवस्थाओं के संचालन करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संविधान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे देश में 26 नवंबर 1950 को संविधान लागू हुआ। उन्हाेंने कहा कि संविधान में लोगों के अधिकारों, कर्तव्यों का भलीभांति उल्लेख किया गया है। संविधान में लोगों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं।

इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी गुलाब सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र, डीसीएनआरएलएम बृज मोहन अंबेड, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य शशिप्रभा यादव, संजय शर्मा, प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत, अन्नू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed