फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pradhan accused of embezzlement of eight lakhs

Etawah News: प्रधान पर आठ लाख के गबन का आरोप

Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of embezzlement of eight lakhs
जसवंतनगर। धनुआ प्रधान की ओर से करीब आठ लाख रुपये के हेराफेरी की बात सामने आई है। डीएम की ओर से जारी किए गए कार्रवाई के पत्र के अनुसार वित्तीय गड़बड़ियों में 100 कूड़ा पात्र खरीदने की बजाय मात्र नौ ही खरीदे गए। इस तरह करीब पांच लाख 46 हजार की धनराशि का गबन किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के लिए चार सिल्ट कैचर खरीदी जानी थी, लेकिन दो ही खरीदकर 28 हजार की धनराशि का गबन किया गया। दो लाख 24 हजार रुपये की राशि से एक ई-रिक्शा की खरीद दिखाई गई। ग्राम पंचायत में ई-रिक्शा मौजूद ही नहीं मिला। पंचायत क्षेत्र के लिए 40 प्लास्टिक बैंक की खरीद फरोख्त दिखाई गई, लेकिन 16 ही ग्राम पंचायत में पाए गए।
विज्ञापन

करीब चार लाख 11 हजार रुपये का गबन कर लिया गया। इसी प्रकार एक नाली निर्माण में लगभग दो लाख रुपयों का सरकारी धन को चूना लगाया गया।धनुआ ग्राम पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए करीब सवा 41 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन इस पर कोई काम नहीं किया गया। मात्र दो लाख ही खर्च किए गए। प्रधान ने ओडीएफ योजना में कोई रुचि नहीं दिखाई। इस कारण धनुआ ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत घोषित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed