फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   power failure in Bharthana

उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका, भरथना की बिजली गुल

Fri, 09 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 09 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
power failure in Bharthana

भरथना-इटावा मार्ग पर थाने के ठीक सामने बने 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र में लगे 40 एमवी के ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक लाग गई। आग से बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर व देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। इसके साथ ही महेवा, बकेवर, लखना और चकरनगर कस्बों में भी आपूर्ति बाधित है।

विज्ञापन


भरथना नगर और देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए थाने के ठीक सामने 220 केवी का विद्युत सबस्टेशन स्थापित है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। पल भर में ट्रांसफार्मर घू-घू कर जल उठा।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत तेज होने से कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। ट्रांसफार्मर में आग लगने से गांव व नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई ने बताया कि शाम तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार भरथना में बने 220 केवी विद्युत सबस्टेशन में लगे 40-40 एमबी के दो ट्रांसफार्मरों में से एक में आग लग जाने से बकेवर, लखना, चकरनगर, महेवा की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे के बाद से ठप पड़ गई। कंधेसी रेलवे क्रासिंग के पास केबिल बक्सा चकरनगर की लाइन का फट गया।

इस कारण 1.32 लाख वोल्ट का करंट सप्लाई लाइनों में दौड़ गया जिससे कारण चकरनगर की लाइन के तार टूटते हुए चले गए। संभावना जताई जा रही है कि समूचे चकरनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू होने में तीन से चार दिन का समय कम से कम लग सकता है।


जेई बकेवर राजेश कुमार ने बताया कि बकेवर और लखना की लाइन में टूटने से बच गई। हालांकि बिजली आपूर्ति अभी इन सभी क्षेत्रों में बंद है। एक जो ट्रांसफार्मर 40 एमबी का बचा हुआ है उसी से कुछ घंटों के अंतराल के साथ बकेवर, लखना व महेवा क्षेत्र में आपूर्ति दिलाए जाने की कोशिश की जा रही है। नया ट्रांसफार्मर रखने तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed