{"_id":"65cfd040bcce5668970cbc88","slug":"power-cut-due-to-repair-work-etawha-news-c-216-1-etw1002-108806-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मरम्मत के काम ने गुल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मरम्मत के काम ने गुल की बिजली
विज्ञापन
इटावा। शहर में बिजली विभाग की ओर से कराया जा रहे मरम्मत के काम की वजह से रात-रातभर बिजली नहीं आ रही है। गुरुवार रात को कूचाशीलचंद के पास तार और खंभे बदलने का काम चलने की वजह से रात में करीब सात घंटे तो शुक्रवार सुबह करीब पांच घंटे पांच मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
रीवैंप योजना के तहत जर्जर तारों और खंभों को बदलने का काम किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार रात को कूचाशीलचंद की गली के सामने मुख्य बाजार की रोड पर जर्जर तार बदले गए। इसके लिए करीब रात 10 बजे आपूर्ति को बंद कर दिया गया, जो सुबह पांच बजे सुचारू हुई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे फिर आपूर्ति को बाधित कर दिया गया। शाम करीब चार बजे तक कूचाशीलचंद्र, नौरंगाबाद चौराहा, मोहल्ला करौल, साबितगंज कहारनपुल की बिजली गुल रही।
इस बीच कूचाशील चंद की गली के सामने लगे टेढ़े लट्ठे को भी बदल दिया गया है। एक्सीएन श्री प्रकाश ने बताया कि मेंटीनेंस के काम की वजह से बिजली को काटना पड़ा था। अब कूचाशीलचंद क्षेत्र से जुड़े लोगों को गर्मियों के दिनों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।