फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM possible visit tomorrow, will inaugurate super specialty hospital in Etawah, officers busy in preparations

Etawah: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा कल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ, तैयारियों में जुटे अफसर

Tue, 05 Mar 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 05 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

Etawah News: जिले के सबसे बड़े प्रोजेक्ट सैफई मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल का भी लोकार्पण करने की तैयारी है। इसका शुभारंभ करने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद है। बुधवार को उनका संभावित दौरा होने की जानकारी पर जिले के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए।

विज्ञापन
CM possible visit tomorrow, will inaugurate super specialty hospital in Etawah, officers busy in preparations
सैफईं में बनकर तैयार 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सपा के गढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दौरा कर सकते हैं। वह सपा सरकार में स्वीकृत हुए 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने अस्पताल का जायजा लेने के साथ हवाई पट्टी पर भी व्यवस्थाओं को देखा। रात तक हवाई पट्टी और अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। आचार संहिता के दौरान सरकार की ओर से सभी निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच जिले के सबसे बड़े प्रोजेक्ट सैफई मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल का भी लोकार्पण करने की तैयारी है। इसका शुभारंभ करने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद है। बुधवार को उनका संभावित दौरा होने की जानकारी पर जिले के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक होती रहीं सभी तैयारियां
दोपहर में डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज में बन रहे 500 बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर बचे काम जल्द व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही कुलपति प्रो. प्रभात कुमार व प्रतिकुलपति प्रो. रमाकांत से तैयारियों में बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सैफई में ही बनी हवाई पट्टी की व्यवस्थाएं देखीं। हवाई पट्टी क्षेत्र में झाड़ झंकाड़ कटवाने के साथ ही साफ-सफाई कराई। देर रात तक सभी तैयारियां होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed