{"_id":"5dc5af5e8ebc3e5b5b3950ab","slug":"positve-news-etawha-news-knp524661263","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर फाटक पर आरओबी बनने से पहले सिफ्ट होंगी विद्युत लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर फाटक पर आरओबी बनने से पहले सिफ्ट होंगी विद्युत लाइनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। आरओबी बनने से पहले विद्युत अधिकारी रामनगर फाटक के दोनों ओर विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों को सर्वे करने के बाद हटाया जाएगा। ऐसा इस लिए किया जाएगा ताकि निर्माण के दौरान परेशानी न हो।
रामनगर फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कानपुर टीम ने सर्वे कर सेतु निगम को रिपोर्ट पहले ही सौंप दी है। रामनगर फाटक पर कामकाज शुरू करने से पहले विद्युत लाइनें बीच में आ रहीं थी।
इस पर विद्युत विभाग को पुल के निर्माण के दौरान बीच में आने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों को सर्वे करके दूसरे स्थान पर रखने तथा विद्युत लाइनों को दूसरे स्थान पर खींचने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि रामनगर फाटक से लेकर पचावली चौराहा तक की सभी विद्युत लाइनों को हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा। फाटक के दूसरी ओर भी विद्युत पोल व लाइनों को हटाया जाएगा। इसको लेकर विद्युत अधिकारियों ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इससे आरओबी के निर्माण में किसी प्रकार की कोई रुकावट उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण से पहले उनकी टीम जिसमें जेई समेत अन्य लोग उस क्षेत्र का सर्वे करेंगे और उसके बाद यह तय किया जाएगा कि विद्युत लाइन को किस स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है। हालांकि यह तय है कि हर हाल में विद्युत ट्रांसफार्मर व लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी और स्थान की कमी रही तो हो सकता है कि विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड कर दिया जाए।
ये ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल हटाए जाएंगे
इटावा। शहर के मोहल्ला विजयनगर समेत अन्य क्षेत्र में बिजली की सप्लाई करने वाले विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाया जाएगा। इस ट्रांसफार्मर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन सड़क को पार करते हुए ट्रांसफार्मर पर पहुंची है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी एचटी लाइन समेत अन्य पोलों को हटाया जाएगा। दूसरा रामनगर फाटक पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को वहां से हटाया जाएगा जो कि ओवरब्रिज की परिधि में आ रहा है।
रामनगर फाटक से लेकर पचावली चौराहा तक के पोल व विद्युत लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। रामनगर फाटक के दूसरी ओर आंबेडकर चौराहा समेत जेल के पीछे के विद्युत पोलों व लाइनों को हटाया जाएगा।