फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   positive news

दिवाली पर दिल्ली रूट बढ़ाई गईं 35 बसें

Tue, 22 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
positive news
इटावा। दिवाली पर बसों में संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने इटावा-दिल्ली रूट पर 35 बसें बढ़ा दी हैं। इन बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। पहले से चल रहीं सभी बसों के चालकों व परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी ममता अग्रवाल ने बताया कि इटावा और आसपास के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली व अन्य शहरों में रोजगार के लिए जाते हैं। इसके अलावा पूर्वांचल और बिहार के लोग छठ मनाने के लिए भी इटावा के रास्ते ही बसों से लौटेंगे। इससे बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली-इटावा रूट पर 35 बसें बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बसों का संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए चालक व परिचालकों की छुट्टियां 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक रद्द कर दी गई हैं। ममता ने बताया कि इटावा बस स्टैंड से 100 बसें पहले ही चल रही हैं। इसमें 10 बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं। दूसरे मार्ग पर जाने वाली बसों को इस मार्ग पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के संचालन के लिए नियमित 110 चालकों के साथ ही 140 संविदा चालक हैं। इसी तरह 78 और 179 संविता परिचालक हैं। इन चालकों को यह निर्देशित किया गया है कि कोई भी किसी प्रकार की छुट्टी न ले। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ती है तो अन्य मागों पर भी रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। जनपद के विभिन्न मार्गो पर भी रोडवेज निरंतर निगाह रखे हुए है।

रोडवेज विभाग ने दिवाली के पर्व को लेकर जहां चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। चालक व परिचालक को निर्देशित किया गया है कि यदि वह लगातार नौ दिन ड्यूटी करते हैं तो अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed