{"_id":"5d94f53c8ebc3e93d1009be7","slug":"positive-news-etawha-news-knp517345833","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने शहर में पैदल यात्रा निकालकर कूड़ा बीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने शहर में पैदल यात्रा निकालकर कूड़ा बीना
विज्ञापन
पुरबिया टोला मोहल्ला में कूड़ा बीनते सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया व अन्य भाजपा नेता
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महात्मा गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने नुमाइश पंडाल के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी पैदल यात्रा आरंभ की। पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने सड़क पर पडे़ प्लास्टिक के पाउच सहित अन्य कूडे़ को एक बोरे में भरकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
भाजपा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत अपनी यात्रा शुरू की। इसमें नुमाइश चौराहा होते हुए पक्का तालाब चौराहे पर आए जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
इसके बाद सांसद सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा के दौरान शहर के मोहल्ला पुरबिया टोला, तहसील चौराहा होते हुए मडै़या शिवनारायन में अपनी यात्रा को समाप्त किया। पैदल यात्रा के समय सड़कों पर पडे़ प्लास्टिक के पाउच को बीनकर एक बोरे में डाले।
विज्ञापन
प्लास्टिक को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान उन्होंने सड़क को कूड़ा मुक्त कराए जाने का संदेश दिया। उन्होंने सफाई के संदेश को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता को लेकर चलाए इस अभियान में उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को इससे जुड़कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया।
शहर की सड़कों पर सांसद सहित भाजपा नेताओं ने सफाई का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, मंडल अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, कृपानरायन तिवारी, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, करन सिंह, सीपू चौधरी, जितेंद्र गौर, विनीता गुप्ता, सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।