{"_id":"5d94ed7d8ebc3e016843227a","slug":"positive-news-etawha-news-knp5173148183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर जेल से रिहा हुए पांच कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर जेल से रिहा हुए पांच कैदी
विज्ञापन
जिला कारागार से गांधी जयंती पर छूटे पांच कैदी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को जिला कारागार से पांच कैदियों को रिहा कर दिया गया। यह पांचों कैदी जुर्माना जमा न कर पाने से अतिरिक्त सजा काट रहे थे। इनमें औरैया जिले के दो सगे भाई भी शामिल रहे। एक स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष ने इनका जुर्माना जमा कर दिया तो इसके बाद उन्हें जेल से रिहाई मिल गई। कारागार अधीक्षक ने पांचों को गांधी जी के सिद्धांत पर चलने की नसीहत दी।
जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि जिला जेल में इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला खांडेराव निवासी पूते उर्फ रामसिंह पुत्र स्व. छोटेलाल दोहरे, इसी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी रंकू पुत्र आशाराम, जसवंतनगर कस्बा के हनुमान मंदिर वाली गली, लखपुरा तिराहा निवासी श्यामसुंदर उर्फ डौलू पुत्र अशोक राठौर, औरैया जिला व थाना के जमालशाह गांव निवासी अब्दुल अजीज के दो पुत्र छंगे उर्फ कासिम व आशिक जुर्माना धनराशि जमा न कर पाने के कारण अतिरिक्त कारावास की सजा भोग रहे थे।
जेल अधीक्षक ने बताया कि पांचों कैदी विभिन्न मामलों में बंद थे।
लगभग कुछ कैदी ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार अपराध किया था। उन्होंने भविष्य में आपराधिक कृत्य न करने का वादा किया। इन कैदियों की उम्र 18 से 45 साल के मध्य की है, जिन्हें अलग-अलग तरह के अपराधों में कोर्ट से इन्हें सजा मिली थी।
विज्ञापन
स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि उन्होंने 18,910 रुपये जुर्माना की राशि अदा करके जेल से रिहा करवाया गया है। दो अक्तूबर गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर श्रीसंकट मोचन बालाजी मंदिर प्रबंध समिति इटावा के अध्यक्ष मनीष यादव के सहयोग से इन पांचों कैदियों का जुर्माना जमा हुआ। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
रिहाई के वक्त कारागार अधीक्षक व स्वयं सेवी संस्था अध्यक्ष ने इन कैदियों को अपराध का रास्ता छोड़कर महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने की नसीहत दी। उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रौली यादव व राहुल यादव आदि मौजूद रहे।