{"_id":"6a91c6e0db03d3ffc90c59f0","slug":"digital-library-worth-468-crore-lacks-even-computers-etawah-news-c-216-1-etw1002-148670-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 4.68 करोड़ की डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 4.68 करोड़ की डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर ही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक और डिजिटल अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना जिले में दम तोड़ रही है। 117 ग्राम पंचायतों में करीब 4.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गईं डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर और डिजिटल उपकरण ही नहीं है। करोड़ों खर्च होने के बावजूद लाइब्रेरी से डिजिटल नहीं हो पाई।
शासन की ओर से हर लाइब्रेरी के लिए चार लाख का बजट निर्धारित किया गया था। योजना के तहत लाइब्रेरी में पुस्तकें, फर्नीचर, दो कंप्यूटर, एक एलईडी और एक प्रिंटर उपलब्ध कराया जाना था। लाइब्रेरी में पुस्तकें और फर्नीचर तो पहुंच चुके हैं, लेकिन कंप्यूटर, एलईडी और प्रिंटर अभी तक नहीं मुहैया हो पाया है। लाइब्रेरी में निजी प्रकाशनों के साथ नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, लेकिन ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल कंटेंट और कंप्यूटर आधारित तैयारी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कंप्यूटर न होने के कारण योजना का मूल उद्देश्य अभी अधूरा है।
ब्लॉक और लाइब्रेरी
ब्लॉक संख्या
बढ़पुरा 21
बसरेहर 18
भरथना 07
चकरनगर 12
जसवंतनगर 12
सैफई 16
महेवा 24
ताखा 07
वर्जन
यूपी डेस्को की ओर से लाइब्रेरी के लिए दो कंप्यूटर और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हैं, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हो सकी है। आपूर्ति होते ही सभी लाइब्रेरी में उपकरण पहुंचवा दिए जाएंगे। - रोहित कुमार, डीपीआरओ