फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh's daughter-in-law will fight block Pramukh elections for the second time

इटावा का रण: मुलायम सिंह की बहू और लालू यादव की समधन लगातार दूसरी बार सैफई से लड़ेंगी ब्लॉक प्रमुख चुनाव

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद मुलायम सिंह यादव की बहू, लालू प्रसाद यादव की समधन और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की मां मृदुला यादव को पुन: सैफई ब्लॉक प्रमुख बनाने की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन
Mulayam Singh's daughter-in-law will fight block Pramukh elections for the second time
मृदुला यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने इटावा जिले की आठ में सात सीटों पर ब्लॉक प्रमुख पद पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा से आए दोहरे की पत्नी पवित्रा दोहरे को सबसे बड़े ब्लॉक महेवा से प्रत्याशी बनाया गया है। मुलायम सिंह के भाई की बहू और लालू की समधन मृदुला लगातार दूसरी बार सैफई से चुनाव लड़ेंगी। जसवंतनगर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की ओर से जारी सूची में सात प्रत्याशियों में चार महिलाएं हैं। सैफई ब्लॉक से एक बार फिर मृदुला यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजे स्वर्गीय रणवीर सिंह की पत्नी हैं। मृदुला के पुत्र तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से सांसद रह चुके हैं। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद भी हैं।
विज्ञापन


106 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले ब्लॉक महेवा से जितेंद्र दोहरे की पत्नी पवित्रा दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेेंद्र 14 नवंबर 2020 को सपा में शामिल हुए थे। पवित्रा ने सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया की बेटी शैलशिखा के खिलाफ चुनाव जीता है। ताखा ब्लॉक से सेवानिवृत्त शिक्षक अजय यादव की पत्नी शशि प्रभा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शशिप्रभा के देवर अवनी यादव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चकरनगर से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीला देवी की भाभी सुनीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। सिरसा से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गईं सुनीता के पति शिव किशोर व्यापारी हैं। बढ़पुरा से केके डिग्री कॉलेज इटावा के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे आनंद यादव टंटी को मैदान में उतारा गया है। बसरेहर ब्लॉक से सुनीत कुमार उर्फ आकाश यादव और भरथना से पूर्व प्रधान विनोद दोहरे उर्फ सैफी यादव को सपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जसवंतनगर प्रसपा के खाते में जाने की चर्चा
सपा की पहली सूची में जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का नाम नहीं है। यह सीट लंबे समय से शिवपाल सिंह यादव के खास रामपाल सिंह के परिवार का कब्जा है। पिछली बार उनके बेटे अनुज मोंटी यादव ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। इस बार सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से अनुज पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद से ही पत्नी डॉ. अंजली यादव को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए संपर्क में लगे हैं। इससे कायस लगाए जा रहे हैं कि जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख का पद प्रसपा के खाते जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed