फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news,up news,shivpal

अब अपने बल पर लड़नी होगी लड़ाई : शिवपाल

Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news,up news,shivpal
इटावा। शहीद यात्रा में सोमवार को प्रसपा लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि याद करो, किसकी वजह से आज हम लोग पिट रहे हैं। अपमानित हो रहे हैं। कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। अब अपने बल पर लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन

यह यात्रा प्रसपा लोहिया के जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में शहर के शास्त्री चौराहे से निकाली गई थी। शिवपाल ने कहा कि कि आगामी चुनाव में बदलाव जरूरी है। क्षेत्र और देश की समस्याओं को लेकर लोगों को सोचना चाहिए। देश का किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और आत्महत्या कर रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और धनवान होता जा रहा है।
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा कि युवाओं को आगे करके आंदोलन चलाएंगे। अगर लाठी-गोली खानी पड़ेगी तो वो भी खाएंगे। हिंदुस्तान में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में ही है। बिजली के बिलों में बेईमानी आम बात है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed