{"_id":"623e0bbab8987265004fd0ea","slug":"police-station-block-tehsil-market-are-not-watery-etawah-news-knp6874914105","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना, ब्लाक, तहसील, बाजार नहीं हैं पानीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना, ब्लाक, तहसील, बाजार नहीं हैं पानीदार
विज्ञापन
ताखा में बंद पड़ा आरओ प्लांट
- फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। महानगरों से होता हुआ पानी का बाजार अब छोटे कस्बों और गांवों तक पहुंच गया है। प्यासों को न केवल पानी पिलाने की परंपरा खत्म हो रही है, बल्कि अब प्यासों को पानी खरीदने के लिए मजबूर करना चलन बनता जा रहा है। थाना, ब्लाक, तहसील अस्पताल में आने वाले आम लोग पानी के लिए कितने परेशान हैं, अफसरों को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। आमजन को यहां पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, जबकि यहां पहुंचने वाले अधिकतर लोगों की पानी खरीदने की सामर्थ्य नहीं होती है।
तहसील मुख्यालय : तहसील मुख्यालय में हर दिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। यहां पर एक हैंडपंप लगा है, लेकिन उसका पानी बदबूदार है। पेयजल की कोई उचित व्यवस्था न होने पर आमजन को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। कुछ लोग पानी खरीदने के बजाय हैंडपंप का ही बदबूदार पानी पीते हैं। तहसील मुख्यालय में दो महीने पहले वाटर कूलर लगाया गया था, जो आज भी शोपीस बना है। इस संबंध में तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया कि सबमर्सिबल खराब होने की वजह से पानी की समस्या है। इसी वजह से वाटरकूलर का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
ब्लॉक मुख्यालय : भरतिया कोठी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर एक वाटर कूलर लगाया गया है, जिसमें पानी तो आता है लेकिन वाटर कूलर का बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं किया गया। इस कारण आने वाले लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कस्बा ऊसराहार : ब्लॉक क्षेत्र का प्रमुख कस्बा ऊसराहार में पेयजल समस्या गंभीर है। कस्बा ऊसराहार तिराहे पर दो सरकारी हैंडपंप लगे हैं। एक हैंडपंप आर ओ प्लांट के लिए लगाया गया है। यह प्लांट लाखों रुपये खर्च करके भी चालू नहीं हो सका है। दोनों हैंडपंप आरओ प्लांट के आसपास लगे हैं। तब भी बाहर से आने वाले लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। एक हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। दूसरे से गंदा पानी निकलता है। थाने के सामने भरथना रोड पर लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
थाना ऊसराहार : थाना ऊसराहार में आने वाले फरियादियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। थाने में लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। पंचायत विभाग ने अभी तक थाने में पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गीतम सिंह ने बताया कि थाने में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से फरियादियों के साथ-साथ समस्त स्टाफ पानी के लिए परेशान है।
वर्जन...
गर्मी को देखते हुए सभी जगह पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।- विजय नारायण राजपूत, बीडीओ।

ब्लॉक मुख्यालय में बंद पड़ा वाटर कूलर- फोटो : ETAWAH

तहसील में बंद पड़ा आरओ- फोटो : ETAWAH