फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police station, block, tehsil, market are not watery

थाना, ब्लाक, तहसील, बाजार नहीं हैं पानीदार

Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police station, block, tehsil, market are not watery
ताखा में बंद पड़ा आरओ प्लांट - फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। महानगरों से होता हुआ पानी का बाजार अब छोटे कस्बों और गांवों तक पहुंच गया है। प्यासों को न केवल पानी पिलाने की परंपरा खत्म हो रही है, बल्कि अब प्यासों को पानी खरीदने के लिए मजबूर करना चलन बनता जा रहा है। थाना, ब्लाक, तहसील अस्पताल में आने वाले आम लोग पानी के लिए कितने परेशान हैं, अफसरों को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। आमजन को यहां पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, जबकि यहां पहुंचने वाले अधिकतर लोगों की पानी खरीदने की सामर्थ्य नहीं होती है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय : तहसील मुख्यालय में हर दिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। यहां पर एक हैंडपंप लगा है, लेकिन उसका पानी बदबूदार है। पेयजल की कोई उचित व्यवस्था न होने पर आमजन को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। कुछ लोग पानी खरीदने के बजाय हैंडपंप का ही बदबूदार पानी पीते हैं। तहसील मुख्यालय में दो महीने पहले वाटर कूलर लगाया गया था, जो आज भी शोपीस बना है। इस संबंध में तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया कि सबमर्सिबल खराब होने की वजह से पानी की समस्या है। इसी वजह से वाटरकूलर का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय : भरतिया कोठी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर एक वाटर कूलर लगाया गया है, जिसमें पानी तो आता है लेकिन वाटर कूलर का बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं किया गया। इस कारण आने वाले लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा ऊसराहार : ब्लॉक क्षेत्र का प्रमुख कस्बा ऊसराहार में पेयजल समस्या गंभीर है। कस्बा ऊसराहार तिराहे पर दो सरकारी हैंडपंप लगे हैं। एक हैंडपंप आर ओ प्लांट के लिए लगाया गया है। यह प्लांट लाखों रुपये खर्च करके भी चालू नहीं हो सका है। दोनों हैंडपंप आरओ प्लांट के आसपास लगे हैं। तब भी बाहर से आने वाले लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। एक हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। दूसरे से गंदा पानी निकलता है। थाने के सामने भरथना रोड पर लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
थाना ऊसराहार : थाना ऊसराहार में आने वाले फरियादियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। थाने में लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। पंचायत विभाग ने अभी तक थाने में पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गीतम सिंह ने बताया कि थाने में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से फरियादियों के साथ-साथ समस्त स्टाफ पानी के लिए परेशान है।

वर्जन...
गर्मी को देखते हुए सभी जगह पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।- विजय नारायण राजपूत, बीडीओ।

ब्लॉक मुख्यालय में बंद पड़ा वाटर कूलर

ब्लॉक मुख्यालय में बंद पड़ा वाटर कूलर- फोटो : ETAWAH

तहसील में बंद पड़ा आरओ

तहसील में बंद पड़ा आरओ- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed