{"_id":"b4cbbf18a83efd2a1d369851e3aee51a","slug":"police-line-rejuvenation-from-10-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ से होगा पुलिस लाइन का कायाकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ से होगा पुलिस लाइन का कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन का कायाकल्प करने के लिए शासन ने इस बार खजाना खोल दिया है। पुलिस लाइन परिसर में सुविधाओं के विस्तार तथा निर्माण कार्यो के लिए 10 करोड़ का बजट दिया गया है। लाइन में पेयजल समस्या से निबटने के लिए 1250 किलोलीटर क्षमता के एक ओवरहेड टेंक का निर्माण किया जाएगा। टैंक को भरने के लिए दो नलकूपों के खनन का काम शुरू हो गया है। छह माह के भीतर पुलिस लाइन की काया बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
जिले में पुलिस का अपना गेस्ट हाउस न होने के कारण कई बार अधिकारियों के ठहरने की समस्या आ जाती थी। गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भी भेजा गया था। शासन में गेस्ट हाउस के लिए 1.60 करोड़ का फंड रिलीज किया है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस का निर्माण कैंपस में ही कराया जाएगा। इसके अलावा परिसर में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से दो किमी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बुलेट प्रूफ गाड़ियाें को खड़ा करने के लिए 36 लाख की लागत से मोटर गैराज का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस क्लब के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण का प्रस्ताव भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। पेयजल संकट के स्थायी निदान के लिए पुलिस लाइन परिसर में 1250 किलोलीटर क्षमता के एक ओवरहेड टैंक का भी निर्माण कराया जा रहा है। टैंक को भरने के लिए दो नलकूपों का खनन भी कराया जा रहा है।
लाइन सफारी के पास पुलिस की चंादमारी की भूमि पड़ी है। वर्तमान इस भूमि की कीमत करोड़ों में पहुंच गई है। इस भूमि पर 65 लाख की लागत से आवासों क ा निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में पुलिस कर्मियों के अनुपात में आवासों की संख्या क ाफी कम होने के कारण समस्या खड़ी हो रही है। नए आवासों का निर्माण होने से पुलिस कर्मियों क ी आवासीय समस्या का समाधान हो जाएगा।