फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police arrested two ganja smugglers

Etawah News: पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two ganja smugglers
फोटो संख्या 10 पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर। संवाद
विज्ञापन


डीसीएम में उड़ीसा से लाया गया 174 किलो गांजा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने गुरुवार तड़के एक डीसीएम से पुलिस ने 174 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। यह गांजा उड़ीसा से आ रहा था। जिसे अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी व आसपास के जिलों में आपूर्ति किया जाना था। पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल रही थी कि आसपास के जिलों में नशीले पदार्थो को अवैध रूप से लाकर उसकी तस्करी की जा रही है। उन्होंने एसओजी टीम को लगाया था। फ्रेंड्स काॅलोनी थाना प्रभारी रमेश सिंह अपनी टीम व एसओजी के साथ गुरूवार तड़के आईटीआई ओवरब्रिज के पास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी एक डीसीएम पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो बोरों में भरा गांजा बरामद हआ।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम कुलदीप सिंह निवासी भडीरा थाना गौंडा जिला अलीगढ़ व नितेश कुमार निवासी अस्तावन थाना कुमेर भरतपुर राजस्थान बताया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लाकर अलीगढ़, मैनपुरी आदि जिलों में बेचते हैं। एसएसपी ने बताया कि उनके कब्जे से कुल 174 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed