फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pole broken, power supply stalled

पोल टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 04 Jul 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pole broken, power supply stalled
फोटो संख्या 24 भरथना के मोहल्ला राजागंज में टूटा पड़ा सीमेंटेड बिजली का खंभा - फोटो : ETAWHA
नगर के मोहल्ला राजागंज में नॉवेल्टी वाली गली में शुक्रवार की शाम नाली किनारे लगा सीमेंटेड बिजली का पोल टूट गया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मोहल्लेवासी बिजली न आने से पानी की संकट से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग ने शनिवार की दोपहर तक टूटे बिजली पोल को हटाकर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कराई।
मोहल्ले के सुबोध यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम को जर्जर सीमेंटेड बिजली का खंभा अचानक गिर गया।
इससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस भीषण गर्मी में बिजली न आने से पानी की समस्या भी बढ़ गई है। इसके समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को फोन से सूचना दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ले के विजय सिंह, ज्ञान सिंह, सुभाष यादव एड., श्याम सिंह, राजीव यादव जल्द से जल्द दूसरा पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू करवाए जाने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि देर शाम मोहल्ला राजागंज में बिजली का पोल टूटने की सूचना मिली थी। शनिवार की शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed