फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   polce remains bare hand after 48 hour

48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
polce remains bare hand after 48 hour
किराना व्यापारी बृजेश पोरवाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर कस्बा के किराना व्यापारी से लूट और हत्या के मामले में 48 घंटे बीतने के बाद भी लुटेरों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। एसएसपी ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। टीमें फरार दो लुटेरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। उधर शुक्रवार को बाजार तो खुला लेकिन लोगों में घटना की चर्चा होती रही।

विज्ञापन

बसरेहर कस्बा निवासी व्यापारी बृजेश पोरवाल की बुधवार देर शाम बाइक सवार लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लुटेरे उनकी दुकान से पचास हजार रुपये लूट ले गए थे। गोली की आवाज सुनकर सुनकर आसपास के लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया जबकि उसके दो साथी भाग गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को रोड जाम कर लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी और कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे में भागे लुटेरों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना को 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीओ सैफई विनय सिंह चौहान ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा दो और टीमें लगाई गईं हैं। शीघ्र ही फरार आरोपियाें को  गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग
ऊसराहार। बसरेहर के किराना व्यापारी ब्रजेश पोरवाल उर्फ पप्पन की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में  व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऊसराहार में शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक कर ब्रजेश पोरवाल की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया। व्यापारियों ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ ही सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए। बैठक में ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता, छुट्टन गुप्ता, व्यापारी दिनेश कश्यप, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राहुल राज सिंह, सर्वेश कौशल, प्रदीप कौशल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद शरीफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed