फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PM office and dignity of the country grew-da. Katheriya

पीएम पद और देश की गरिमा बढ़ी-डा. कठेरिया

Wed, 03 Jun 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 03 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
 PM office and dignity of the country grew-da. Katheriya

‘मोदी सरकार ने एक साल में पीएम पद और देश की गरिमा विदेशों में बढ़ाई है। लोकसभा चुनाव जिस वादे के साथ लड़ा था उसे पूरा किया है। देश में साल भर के दौरान कोई भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया।’

विज्ञापन


यह बात एचआरडी राज्यमंत्री डा. राम शंकर कठेरिया ने कहीं। वह शहर में एक भाजपा नेता के आवास पर पत्रकारों से  मुखातिब थे। बातचीत के दौरान उन्होंने सपा सरकार पर निशाने भी साधे। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत खराब है। यहां पर पांच में से कौन मुख्यमंत्री है यह किसी को नहीं पता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। पीएम ने एक साल में सौ जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। देश की खुशहाली के लिए कदम उठाए गए हैं। आर्थिक मुद्दे पर भी कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। जीडीपी भी बढ़कर आठ फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर इसका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। राम मंदिर केंद्र सरकार के एजेंडे में नहीं है। भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर डा. कठेरिया ने कहा कि किसान की जमीन लेने पर उनको चार गुना दाम दिया जाएगा। इसके साथ ही एक व्यक्ति को नौकरी भी दी जाएगी।

जमीन लेने में किसान की सहमति भी ली जाएगी। दावा किया कि यूपी में 2017 में भाजपा पूरी दमदारी से विधानसभा चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। सपा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही खराब है।

आरोप लगाया कि किसानों को मुआवजा भी देख-देख कर दिया जा रहा है। किसानों के साथ भेदभाव की शिकायत मिली है। इसके प्रति केंद्र सरकार गंभीर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सूट-बूट वाली सरकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सूटकेट की सरकार से सूटबूट की सरकार बेहतर है।

शहर में अस्थायी बिल्डिंग में चल रहे केंद्रीय विद्यालय के बारे में उन्होंने कहा कि कमिश्नर से जमीन के बारे में बात की गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक केके राज समेत अन्य भाजपा नेता मौैजूद रहे।

अब इंटरसिटी भरथना में रुकेगी
आगरा से लखनऊ और लखनऊ से आगरा जाने वाली इंटरसिटी अब भरथना में भी रुकेगी। एचआरडी मंत्री से भाजपा नेताओं ने इंटरसिटी का स्टापेज कराने की मांग की थी। इस पर उन्होंने रेल मंत्री से बातकर स्टापेज कराने की जानकारी दी।

सांसद का किया मंत्री ने बचाव
भाजपा सांसद अशोक दोहरे चुनाव जीतन के बाद से नदारद रहते हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में आने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करते हुए धक्का-मुक्की की थी।

यह मुद्दा उठने पर उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब रहती है इसलिए उनके बदले वह दो महीने में तीन बार इटावा आ चुके हैं। मालूम हो कि मंत्री के राम नगरिया गांव में स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में भी सांसद नहीं पहुंचे थे।

भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
भरथना (इटावा)। मानव संसाधन राज्य मंत्री डा. राम शंकर कठेरिया का भरथना बकेवर मार्ग स्थित मोहल्ला मोतीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक केके राज, पूर्व व्लाक प्रमुख शिवमहेश दुबे, राजेंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे, राम पाल सिंह राठौर, डा. रामस्वरूप यादव, प्रभाकर गुप्ता, चंदन दुबे, सुभाष चंद्र दुबे, बृजमोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।


बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार राज्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वह भाजपा जिलाध्यक्ष निवास पर गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी-राम शंकर कठेरिया जिंदाबाद के नारे लगाए।

स्वागत करने वालों में हरनाथ सिंह, विकास भदौरिया, राम स्वरूप यादव, बृजमोहन मिश्रा कैलाश अवस्थी, दिनेश भदौरिया, राम कुमार त्रिपाठी, सोमेश अवस्थी, सावित्री कठैरिया, राशिद अंसारी आदि शामिल रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed