फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Players showed their strength in the regional wrestling competition

Etawah News: मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the regional wrestling competition
फोटो 30::::::कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन



क्रासर
- विजेता खिलाड़ी सहारनपुर में प्रदेशीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी

सैफई । जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा में 67 वीं मंडलीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा इटावा जिला के लगभग 100 पहलवानों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया।

जिला कुश्ती संघ इटावा के मुख्य संरक्षक तथा प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। अंडर 14 बालक 35 किग्रा वर्ग में देवेश गौतम जनता इंटर कॉलेज अजीतमल औरैया, 38 किग्रा वर्ग में बादल जिला पंचायत इंटर हैवरा, 41 किग्रा वर्ग में करन बाबू डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

44 किग्रा वर्ग में आयुष मिश्रा सीएसएसएस जेपी इंटर कॉलेज घाटमपुर कानपुर, 48 किग्रा वर्ग में आयुष, 52 किग्रा वर्ग में पुष्पेंद्र श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज लहरापुर औरैया, 57 किग्रा वर्ग में मयंक यादव सुदिति ग्लोबल अकेडमी, 62 किग्रा में अमन जनता इंटर कॉलेज बिरुहनी औरैया, 75 किग्रा योगेंद्र कुशवाहा जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर जसवंतनगर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 के 45 किग्रा वर्ग में अमरदीप जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा, 48 किग्रा गोविंद जीएसएस बिझाई औरैया, 51 किग्रा तिलक राज जीआईसी इंटर कॉलेज अजीतमल औरैया, 55 किग्रा शिवम पाल एसएम पब्लिक स्कूल रमाबाई पर कानपुर, 65 किग्रा आशीष यादव डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ, 71 किग्रा आयुष्मान पांडे श्री अवधेश सिंह इंटर कॉलेज आश्वी कानपुर देहात ने प्रतिभाग किया।

92 किग्रा वर्ग में हिमांशु सीएसजेएस बीआसी कॉलेज घाटमपुर कानपुर, अंडर -19 के 57 किग्रा वर्ग में देव भदौरिया कानपुर नगर, 61 किग्रा आशीष इटावा, 65 किग्रा देवराज औरैया, 70 किग्रा कुसुम यादव औरैया, 74 किग्रा ऋषभ, 79 किग्रा प्रशांत कुमार इटावा, 97 किग्रा आयुषई नायक औरैया, अंडर 19 बालिका वर्ग में 50 किग्रा बबली यादव इटावा, 53 किग्रा प्रिया औरैया, 55 किग्रा राखी औरैया, 57 किग्रा जोया इटावा, 59 किग्रा सुधा इटावा, 62 किग्रा शिवा औरैया, 65 केजी शिवानी इटावा, 68 किग्रा गुंजन सिंह औरैया, 72 किग्रा विशाखा इटावा और 76 किग्रा में दिव्यंका कानपुर नगर विजेता रहीं। सभी सहारनपुर में आगामी दिनों में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed