फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Play on our chest Municipality bulldozers

बुलडोजर हमारी छाती पर चलाएं पालिका

Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Play on our chest Municipality bulldozers
माकपा नेता मुकुट सिंह के साथ कचहरी में डीएम को ज्ञापन देने जाते बंगाली कालोनी के निवासी। - फोटो : अमर उजाला
बंगाली कालोनी में झुग्गी झोपड़ियों, रिफ्यूजी क्वाटर्स  में मुद्दत से रह रहे अनुसूचित जाति के पथर कटा, झाडू  पोंछा, मजदूरी व रिक्शा चलाकर परिवारों का भरण पोषण करने वालों को नगर पालिका ने कालोनी खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका के बेदखली नोटिसों के खिलाफ कालोनी में रह रहे लोगों में आक्रोश है। इसके चलते बुधवार को कालोनी के निवासियों ने प्रभावी प्रदर्शन कर डीएम, अध्यक्ष व ईअेा नगर पालिका को ज्ञापन देकर बेदखली की कार्रवाई वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि बुलडोजर हमारी छाती के ऊपर चलाना होगा।
विज्ञापन



मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के शहर मंत्री  प्रेमशंकर यादव के नेतृत्व में बंगाली कालोनी के नागरिकों का प्रदर्शन डा. अंबेडकर चौराहे से नगर पालिका होते हुए  इटावा कचहरी पहुंचा। जहां जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर पालिका अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी को दीी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



माकपा राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य मुकुट सिंह ने बंगाली कालोनी के दलितों को उजाड़ने के नगर पालिका की साजिशों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसा पहले भी कई बार करने की कोशिश की गई, लेकिन तब भी हम जीते थे और आज फिर  हम गरीबों को बेघर नहीं होने देंगे। कहा कि इस बेशकीमती आवासीय भूमि पर कुछ भू-माफियाओ की नजरें हैं। उन्होंने बताया कि बंगाली कालोनी की भूमि का स्वामित्व भारत सरकार के पास है। नगर पालिका को इसके उपयोग को बदलने अथवा किसी को देने का कोई अधिकार नहीं है।


कहा कि कमजोर वर्ग के दलितों व गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है, उनके घरों को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है। वे भुखमरी यहां तक की पीने के शुद्ध पानी के अभाव के  शिकार है, उनकी कोई सुनवाई नहीं है। सरकारें बड़ी-बड़ी बातें तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।



प्रदर्शन में माकपा जिला मंत्री अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, जनवादी नौजवान सभा  के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राठौर ने समर्थन का ऐलान किया। जुलूस में अनीस, अजय, फूल सिंह, रतन, अमर, संजू, रामलाल, निशा, अनिल, आदेश, बेचेलाल सहित दो दर्जन बेदखली के नोटिस प्राप्त  स्त्री-पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed