फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Photograph bag of Akhilesh being distributed

बांटे जा रहे अखिलेश की फोटो वाले बैग

Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Photograph bag of Akhilesh being distributed
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के पास अखिलेश यादव की फोटो वाले बैग। - फोटो : अमर उजाला

सीएम अखिलेश के चित्र वाले स्कूल बैग बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। समस्या यह है कि प्रदेश में अब भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसे में इन स्कूल बैगों को बांटने को लेकर शिक्षा विभाग पशोपेश में हैं। कहीं-कहीं इन बैगों को गुपचुप बांटने की भी तैयारी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण जिले में करीब बीस हजार बच्चों को ये बैग नहीं बांटे जा सके थे।

विज्ञापन


सपा सरकार ने सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चित्र वाले बैग बांटने की योजना बनाई थी। काफी बच्चों को बैग बांट भी दिए गए थे। बैग की सप्लाई करने वाली फर्मों से शिक्षा विभाग को समय से बैग न मिल पाने के कारण जिले में कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले बच्चों को बैग नहीं मिल पाए थे। जब तक बैग आते तब तक प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।
विज्ञापन


इस कारण बैगों का वितरण रुक गया। हालांकि कई स्थानों पर गुपचुप तरीके से बैग बांटे भी गए थे। बकेवर क्षेत्र में आचार संहिता में बैग बांटने पर संकुल प्रभारी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके बाद बैग वितरण का कार्य रोक दिया गया था। जिले में करीब बीस हजार बच्चों को बैग वितरण होने थे। अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन अखिलेश यादव की फोटो वाले स्कूल बैग बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग अब इन्हें खपाना चाहता है। इस संबंध में बीएसए ओपी सिंह ने बताया कि बैग वितरण आचार संहिता के कारण रोका गया था। आचार संहिता हटने के बाद बैग बांटने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में शासन का कोई आदेश आएगा तो उसका पालन किया जाएगा।


इनसेट...
निशुल्क बैग बांटे
इटावा। प्राथमिक विद्यालय फूलन देवी नगर क्षेत्र में सभी छात्र व छात्राओं को निशुल्क बैग वितरित किए गए। बैग वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार व विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सक्सेना ने किया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed