{"_id":"58e7d4174f1c1b1a205b51c2","slug":"performers-performed-by-the-new-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी के आढ़तियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी के आढ़तियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यापारी नेता शतमंयु पुरवार आदि अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा।शहर की घनी बस्ती स्थित पुरानी गल्ला मंडी में संचालित आढ़तों के खिलाफ व्यापार मंडल के बैनर तले नवीन मंडी के आढ़तियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर इन आढ़तों को बंद कराने की मांग की। नई मंडी के आढ़तियों का आरोप रहा कि पुरानी गल्ला मंडी के आढ़ती करोड़ों का कारोबार करके टैक्स चोरी कर रहे हैं।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शतमंयु पुरवार, शैलेष जैन, वीके वर्मा, राहुल गुप्ता, नरेश चंद्र यादव, राजू पांडेय, एके शर्मा आदि नई मंडी के आढ़तियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बताया कि घनी बस्ती में चंद आढ़ती कारोबार कर रहे हैं। यह आढ़ती नई मंडी में कारोबार करने से क्यों बच रहे हैं। नवीन गल्ला मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने मांग कर कहा कि पुरानी गल्ला मंडी के आढ़ती बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहे हैं। इसकी गोपनीय जांच हो और वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह सब मंडी समिति के
अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। जिससे सरकार को लाखों रुपये का मंडी शुल्क आदि टैक्स के रूप में नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई मंडी के आढ़ती सिर्फ आलू व धान तक सीमित हैं।
विज्ञापन
नई मंडी के आढ़तियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई न हुई तो लखनऊ में सीएम के समक्ष इस प्रकरण को उठाया जाएगा।