फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People sit on an indefinite hunger strike, alleging encroachment on the land belonging to the Ram Janaki temple.

Etawah News: रामजानकी मंदिर की जगह पर कब्जे का आरोप, आमरण अनशन पर बैठे लोग

Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
People sit on an indefinite hunger strike, alleging encroachment on the land belonging to the Ram Janaki temple.
बकेवर। लखना कस्बे के ठाकुरान मुहाल में स्थित राम-जानकी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर अधिवक्ता व कई लोग आमरण अनशन पर सोमवार को बैठ गए हैं। अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने जिला अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पांच दिन पहले ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि ठाकुरान मोहल्ला स्थित विराजमान ठाकुर जी महाराज राम-जानकी मंदिर के नाम भू-संपत्ति व मुख्य बाजार में दुकानें हैं। मंदिर में बदइंतजामी है। मंदिर की भूमि पर लोग कब्जा कर रहे। न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। उक्त मंदिर के काफी समय से पदेन तहसीलदार भरथना रिसीवर नियुक्त हैं। इस पर उन्होंने 29 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। इसी के चलते अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह राठौर, अशोक दुबे, सरनाम सिंह कुशवाहा, सोनू वर्मा, राजाराम दोहरे आदि सोमवार को राम-जानकी मंदिर परिसर में ही अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed