फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pensioners expressed happiness over the decision to increase grade pay

ग्रेड पे बढ़ने के फैसले पर पेंशनरों ने जताई खुशी

Sun, 07 Feb 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pensioners expressed happiness over the decision to increase grade pay
जसवंतनगर। कस्बे में रविवार को पेंशनर शिक्षकों की मासिक बैठक हुई। इसमें उच्च न्यायालय के फैसले पर खुशी जताई गई। उच्च न्यायालय ने हाल ही में 2001 से पूर्व के पेंशनरों का पुनरीक्षण 2400 ग्रेड पे के बजाय 4200 ग्रेड पे किए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के शाखा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शाक्य ने कहा कि 2001 से पहले रिटायर हुए शिक्षकों को बढ़े हुए पे ग्रेड का लाभ मिलेगा। जिन पेंशनरों की पत्नी की पहले मृत्यु हो जाती है तो शीघ्र ही अपने पेंशन खातों में पुत्र अथवा पुत्री को नॉमिनी अवश्य बनवा दें। यह भी कहा कि निकट पेंशनर की मृत्यु की जानकारी हो तो लोग उनके परिवार वालों से मिलकर बता दें कि मृत्यु प्रमाण पत्र देकर पेंशन खाता जरूर बंद कराएं।
विज्ञापन

महामंत्री सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। इस मौके पर कार्यसमिति के पदाधिकारियों और 80 वर्ष से अधिक आयु के दो पेंशनर्स शिक्षकों मनीराम एवं जमादार सिंह यादव का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में हेत सिंह, चेतन सिंह यादव, सुखदेव दुबे, रामपूत राजपूत, सहीराम, राजेश्वरी देवी, मेघ सिंह, कैलाश नारायण, धर्म सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed