{"_id":"5ccf2db7bdec220746189bf9","slug":"patients-with-vomiting-diarrhea-growing-due-to-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदलाव से बढ़ रहे उल्टी दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदलाव से बढ़ रहे उल्टी दस्त के मरीज
Mon, 06 May 2019 12:08 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 06 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव से उल्टी दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। खासकर खानपान में लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बढ़पुरा ब्लॉक के उदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अजबपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या डेढ़ गुना हो गई है। सीएचसी पर औसतन 40 मरीज प्रतिदिन आते थे। अब इनकी संख्या 60 के आसपास है।
जिनमें लगभग छह सात मरीज डायरिया संक्रमित पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी प्रभारी डा. सुनील कुमार यादव का कहना है कि मौसम में परिवर्तन एवं अत्यधिक गर्मी के चलते उल्टी, दस्त के रोगी सबसे ज्यादा आ रहे हैं। अलावा इसके चर्म रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी के साथ संबंधित उप स्वास्थ्य केंद्र अजबपुर सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयां उपलब्ध हैं। केंद्र पर मरीजों के बैठने उठने से लेकर छाया व ठंडे पेयजल आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी सेवा के लिए भी चौबीस घंटे चिकित्सक एवं संबंधित कर्मचारियों की व्यवस्था उपलब्ध रहती है।
डा. सुनील यादव ने लोगों को डायरिया से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वह कटे फटे फल एवं रखे हुए भोजन से बचाव करें। साथ ही अधिक पानी पीने के साथ धूप से बचाव करना चाहिए। पीड़ित मरीजों को हल्का भोजन दाल, दलिया एवं ताजे फल का जूस पिलाने के साथ ओआरएस का घोल एवं अधिक से अधिक मात्रा में शुद्ध पानी पिलाएं।