फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patanjali's five major industrial units in the state:

यूपी में पतंजलि की पांच बड़ी औद्योगिक इकाइयां:

Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patanjali's five major industrial units in the state:
जसवंतनगर के गढ़ी जालिम गांव में श्रीमद भागवत के भंडारे के दौरान लोगों को संबोधित करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
आजादी के बाद प्रदेश में सबसे अधिक  विकास कार्य सपा सरकार ने कराए हैं। इसलिए विपक्षी राजनैतिक दलों में बौखलाहट है। लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले, इसलिए सरकारी नौकरियों के साथ प्राइवेट सेक्टर को सरकार बढ़ावा दे रही है। जल्द ही प्रदेश में पतंजलि की पांच बड़ी इकाइयां स्थापित होगी ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन



 रविवार को गढ़ी जालिम में श्रीमद भागवत कथा के भंडारे में शिरकत करने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यह बात कही। यादव ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हर क्षेत्र में बेहतर काम कर समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभांवित करने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सैकड़ंों की संख्या में मौजूद बेरोजगार युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान दें ताकि उन्हें सरकारी नौकरी मिल सकें। यादव ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज तथा बिजली मुहैया करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश में फिर से सपा सरकार आने की बात कहते हुए भाजपा तथा बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं से कहा कि मोदी सरकार काले धन को लाने में विफल रही। यही नहीं देश की सरजमीं पर चीन द्वारा किये गये अवैध कब्जे को भी मुक्त नहीं करा सकी। कहा कि व्यक्ति पद से नहीं अपने कर्मों से बड़ा होता है। 


देश में जितने भी महान पुरुष हुए हैं, वह अपने कर्मों से ही महान हुए हैं। नौकरी की सिफारिश के लिये प्रार्थनापत्र देने वाले युवाओं को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि आप शिक्षित तथा योग्य होंगे तभी आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। सिफारिशों का दौर खत्म हो गया है।


 श्रीमद भागवत कथा पडांल में पहुंचे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह का राजपाल यादव ,पिंकी यादव ,क्षेत्रपाल यादव ,रामबहादुर ,अशोक यादव आदि ने स्वागत किया।


लोक निर्माण मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बाद में प्रभू मैरिज होम पहुंचे लोक निर्माण मंत्री ने सर्वेश गुप्ता की पत्नी  नीलम शिवहरे के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी।



लोक निर्माण मंत्री के साथ मुख्य रूप से सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ,डा. बृजेश चंद्र यादव ,महावीर सिंह यादव ,सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ,सभासद राजीव यादव ,विनोद यादव ,बल्लू यादव ,अवधेश यादव प्रधान ,सुनील यादव प्रबंधक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed