{"_id":"f1ea6bd33d3e1275ff425fb4c27d2ef5","slug":"panchayat-representatives-will-benefit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ गुना होगा पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ गुना होगा पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता अब डेढ़ गुना होगा। यह बढोत्तरी आने वाले पंचायत चुनाव के बाद लागू होगी। पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव ने यह घोषणा स्व. रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव पंडाल में आयोजित पंच सम्मेलन में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जिद पर अड़ जाने के बाद की है।
विज्ञापन
हालांकि पंचायतीराज मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि बढ़ोत्तरी का लाभ मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं मिलेगा। यह घोषणा पंचायत चुनाव के बाद लागू होगी। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व पंचायत मंत्री कैलाश यादव ने दीप प्रज्जवलित करके की।
विज्ञापन
पंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मंच से ही पंचायत प्रतिनिधियों को कोई तोहफा सरकार की ओर से दिए जाने की मांग कर दी। उन्होंने अपनी बात पंचायत मंत्री और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के समक्ष रखी।
विज्ञापन
कई बार यह मांग दोहराने के बाद बाद मंच से पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता डेढ़ गुना किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा से मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई। किंतु कुछ ही पल में उनके बीच सन्नाटा भी छा गया, क्योंकि पंचायत मंत्री ने साफ कर दिया कि बढ़ोत्तरी को पंचायत चुनाव होने के बाद लागू किया जाएगा।
पंचायतीराज मंत्री ने कहाकि सपा ने सदैव जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया है। इसलिए आपक ा भी फर्ज बनता है कि मौका आने मदद क रें। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में शीघ्र ही अभियंताआें की नियुक्ति की जाएगी। विकास के लिए 3.60 लाख करोड़ का बजट जिलों को दिया जाएगा।
हमारे विभाग में कोई फाइल 15 दिन से ज्यादा नहीं रुकती। प्रतिनिधि इमानदारी से काम करें तो वे राजनीति की दिशा मोड़ सकते हैं। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि पंचायत तथा सहकारिता एक दूसरे के पूरक हैं। भारत गांवों में बसता है। जब तक गांव की उपेक्षा होती रहेगी तब तक देश का विकास नहीं हो सकता।
हमारा देश आज भी दुनिया के 135 देशों से पीछे है। सपा सरकार से पहले प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय 22,000 रुपये थी जो अब 35,000 हो गई है। उन्होेंने कहा कि सहकारिता को मजबूत करने के लिए पांच हजार सुपरवाइजरों तथा ढाई हजार सचिवों की भर्ती जल्द होगी।
बंद पड़ी 25 जिला सहकारी बैंकों में से 610 करोड़ का बजट देकर 16 चालू करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2 प्रतिशत ब्याज पर 100 करोड़ का ऋण दिया जाएगा। पुरुषों को 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। इस समय खाद की कमी कें द्र की नीतियों के कारण हुई है। इफको तथा कृभको के माध्यम से पूर्ति कराई गई है।
सम्मेलन को सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, पीसीएफ के अध्यक्ष आदित्य यादव, इफको के चेयरमैन चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सरकार के मंत्री विजय बहादुर पाल, राजा अरिदमन सिंह, पंचायत राज्य मंत्री कमाल अख्तर, चितरंजन स्वरूप, अपर महाधिवक्ता राजबहादुर सिंह यादव, एमडी पीसीएफ आरपी गोस्वामी, संचालक इफको शशिपाल यादव, जोनल मैनेजर इफको योगेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक सहकारिता हीरालाल यादव, संयुक्त निदेशक पंचायतीराज सुरेंद्र चांदेला आदि ने भी संबोधित किया।