फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Panchayat elections are approaching, verification of polling stations begins

Etawah News: पंचायत चुनाव की दस्तक, मतदान केंद्रों का सत्यापन शुरू

Thu, 09 Apr 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections are approaching, verification of polling stations begins
इटावा। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शासन स्तर पर भले ही अभी तारीखों का औपचारिक ऐलान बाकी हो, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। जिले में मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का मुख्य फोकस केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 15 अप्रैल को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व जिले के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में सभी ब्लॉकों के ग्राम स्तरीय कर्मचारी बूथों की जमीनी हकीकत परखने में जुटे हैं। सत्यापन के दौरान भवनों की मजबूती, पहुंच मार्ग और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जिले में कुल 824 मतदान केंद्र और 1618 मतदेय स्थल (बूथ) चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक मतदान केंद्र मतदेय स्थल
महेवा 173 290
बढ़पुरा 100 221
जसवंतनगर 107 220
बसरेहर 90 217
भरथना 115 201
ताखा 88 189
सैंफई 66 148
चकरनगर 85 132
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed